
*प्रशिक्षण केन्द्रों की समीक्षा की और कार्मिकों को प्रेरित किया”*

महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी, भा.पु.से. (सिमांत सुरक्षा बल) ने हजारीबाग के प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैंप का 2 दिवसीय दौरा किया। उनके साथ अपर महानिदेशक/निदेशक, अकादमी टेकनपुर, टी. नामाग्याल और महानिरीक्षक के. एस. बन्याल भी मौजूद रहे। रांची एयरपोर्ट पर इनका स्वागत राजेश कुमार, राकेश रंजन लाल, डी. के. प्रमाणिक, और मुकुंद कुमार झा द्वारा किया गया।

दौरे के दौरान महानिदेशक ने प्रशासनिक भवन में प्रशिक्षण केन्द्र व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र के अधिकारियों से मिलकर उनकी गतिविधियों की जानकारी ली। महानिदेशक ने प्रशिक्षण संवंर्धन संबंधी दिशा-निर्देश प्रदान किए। अजेय प्रहरी स्मारक स्थल पर अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की और वृक्षारोपण भी करवाया।
रानी झांसी परेड स्थल पर सहायक प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा “वेपन हैंडलिंग और मास योगा” का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद, उन्होंने प्रशिक्षणरत नवआरक्षकों से बात की और बल में अनुशासन एवं शारीरिक योग्यता के महत्व को बताते हुए प्रेरित किया।
महानिदेशक ने सीमा सुरक्षा बल अस्पताल का दौरा किया, जहां उन्होंने उपचाराधीन रोगियों से बातचीत की और उन्हें फल वितरित किए। उन्होंने “बिल्डिंग स्केलिंग तकनीक व होस्टेज रेस्क्यू” और “फिजिकल ट्रेनिंग/एंड्यूरेन्स” के प्रदर्शनों का अवलोकन किया, तथा सीतागढ़ फील्ड फायरिंग रेंज का दौरा कर मोर्टार समूह द्वारा “एम. एम. जी. और मोर्टार फायर पावर” का प्रदर्शन देखा।
सीमा प्रिया हॉल में महानिदेशक ने प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय व सहायक प्रशिक्षण केन्द्र में पदस्थापित कार्मिकों के लिए एक प्रहरी सम्मेलन आयोजित किया। इस सम्मेलन के दौरान, उन्होंने प्रशिक्षण के लिए संसाधनों की उपलब्धता, चुनौतियों, और उनकी समाधानों पर चर्चा की, और कार्मिकों को आगामी नव-वर्ष की शुभकामनाएं दी।
महानिदेशक ने स्पष्ट किया कि प्रशिक्षुओं को बेहतर तैयारी के साथ आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए, ताकि वे अपनी कर्तव्यों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर सकें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
