
नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद की नवनियुक्त जिलाधिकारी श्रीमति अभिलाषा शर्मा ने गुरुवार को समाहरणालय परिसर स्थित अपने कार्यालय में विधिवत रूप से पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ क्षेत्र के धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व वाले स्थलों के दर्शन-पूजन से अपने कार्यकाल की शुरुआत की। पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा नवीनगर प्रखंड के बडेम स्थित प्रसिद्ध और ऐतिहासिक सूर्यराघव मंदिर पहुँचीं।

यहां उन्होंने भगवान सूर्य का दर्शन किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जिले की समृद्धि, शांति और विकास की कामना की। मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों और पुजारियों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। जिलाधिकारी के आगमन पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।
मौके पर मौजूद प्रखंड स्तरीय अधिकारियों ने भी नई जिलाधिकारी को जिले की वर्तमान स्थिति, प्रमुख योजनाओं और विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। मंदिर दर्शन के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा ने कहा कि औरंगाबाद जिला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और धार्मिक रूप से बेहद समृद्ध है। मेरा प्रयास होगा कि यहां की संसाधनों और संभावनाओं को आगे बढ़ाते हुए सभी विकास योजनाओं को पारदर्शिता और प्राथमिकता के साथ लागू किया जाए।
इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस बल तैनात था तथा मंदिर परिसर में लोगों की काफी भीड़ देखने को मिली। बडेम के स्थानीय लोगों ने बताया कि नई जिलाधिकारी द्वारा अपने कार्यकाल की शुरुआत धार्मिक स्थल से करना उनके लिए गर्व की बात है। जिले में नई ऊर्जा और प्रशासनिक सक्रियता की उम्मीद के साथ लोग अभिलाषा शर्मा से सकारात्मक बदलाव की अपेक्षा कर रहे हैं। इस दौरान अनुमंडल पदाधिकारी संतन कुमार समेत कई अधिकारी मौजुद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
