
नावाडीह/ बेरमो तुलसी प्रसाद

नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कैलाश स्मारक उच्च विद्यालय के प्रागंण में शनिवार को अंचल कमिटी भाकपा के द्वारा शहीद कैलाश महतो 49 वाँ शहादत मनाया गया । कार्यक्रम की शुरूआत कैलाश महतो के प्रतिमा व झंडोत्तोलन कर किया गया । शहादत दिवस समारोह के मुख्यतिथि भाकपा के हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर मेहता ने अपने संबोधन में कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के 130 से अधिक रेलवे स्टेशन , दर्जनों हवाई अड्डा बंगाल से लेकर गुजरात तक बंदरगाह कई कारखाना पूंजीपतियों अडानी और अंबानी के हाथों बेच कर देश को 130 करोड़ का कर्ज लाद दिया है।उन्होनें कहा कि मोदी जी का केन्द्र सरकार पुरी तरह मंहगाई को काबू पाने में बिफल रहा है ,वही किसानों के प्रति काफी उदासनिता काम कर रही है । आम जनता परेशानियाँ हो रही है तो पूँजीपति वर्ग के लोग मजे में जी रहे हैं । सरकार की घुलमुल नीतियों के बिरोध गोलबंध होकर आवाज बुंलद करने की आवश्यकता है श्री मेहता ने कहा कि गरीब किसान का दुश्मन महाजनी पूँजीपति थे लेकिन अब राज्य के अफसर हो गया है। राज्य में कोयला बालू की तस्करी धड़ले से जारी है जिसे प्रदेश के नीचे से ऊपर के पदाधिकारी माला माल हो रहा है

उन्होनें ने कहा कि
हमारे पार्टी में शहादत देने के लिए कतार लगी है| महाजनी , पूंजीवादी आदि जुल्म के खिलाफ लड़ाई के लिए अगर शहादत देने की जरूरत पड़ी तो भाकपा के एक एक कार्यकर्ता तैयार रहेगी।
,वही प्रदेश की हेमंत सरकार को आड़े हाथों लेते हुए जमकर हमला बोलते हुए कहा कि जिस उद्देश्य प्रदेश की जनता हेमंत सरकार को मत दिया है दुबारा प्रदेश के मुख्यमंत्री बनाया ,उसे अपनी वादे से मुकरता हुआ नजर आ रहा है । उन्होनें ने कहा कि आज भी सिमरिया और बड़का गांव के किसान अडानी के विरुद्ध आंदोलन कर रही है।
वही इंटक नेता लखन महतो ने कहा कि युवा की भविष्य को संवारने की काम जिस गति से होनी चाहिए वह सरकार नही कर पा रही है ,जिसके चलते बेरोजगार युवक सरकार के बिरोध सड़क पर उतर जा रहे हैं ।
केंद्र की भाजपा सरकार ने झारखंड के जमीनों को लैंड बैंक बनाकर बड़े बड़े उधोग पति के हाथों बेच कर विस्थापित का हक नही दिया जाता है रघुवर दास की सरकार ने 23लाख एकड़ गरमजरुआ जमीन को लूट कर लैंड बैंक बना रखी है । जिला सचिव गणेश प्रसाद महतो, सीपीआई के वरिष्ठ नेता चंद्रशेखर झा ,महेंद्र मुंडा , बैजनाथ महतो , सुजीत कुमार घोष , महिला नेत्री सुभद्रा कुमारी , सीपीएम नेता भागीरथ शर्मा , परमेश्वर महतो , पूरन महतो , मुखिया जयंती देवी , गीता देवी महेंद्र प्रजापति , आदि ने संबोधित किया।
सांसद श्री मेहता के द्वारा शहीद कैलाश महतो की धर्म पत्नी रुकमणी देवी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। साथ हीं मंच की अध्यक्षता अंचल सचिव नुनूचंद महतो एवं संचालन डॉक्टर अब्बदुल कासीम अंसारी ने किया।
मौके पर कैलाश महतो के पुत्र रोहित महतो , दुर्योधन महतो जानकी महतो , सोनिया देवी , कैलाश महतो , थानू लाल महतो , शाहाबान अंसारी अब्दुल रसीद , हनीफ अंसारी , मुकेश कुमार , रीतलाल महतो , बालेश्वर महतो , रामलाल ठाकुर , अमरु महतो , शिक्षक नागेंद्र पांडेय , तेजलाल महतो , देवेंद्र कुमार महतो , गुलाब चंद महतो , रामलाल ठाकुर आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
