
महर्षि मेंही विद्यापीठ, लोहारडीह, कोला कुसमा, धनबाद में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मातृत्व दिवस मनाया गया इस अवसर पर विद्यालय की प्रशासनिक पदाधिकारी श्रीमती अनुजा घोष, विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुप्रिया सिंह, विद्यालय के उप प्राचार्य श्री गौतम कुमार एवं शैक्षणिक पदाधिकारी श्री सुभाषित ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कक्षा नर्सरी से लेकर दसवीं तक के विद्यार्थियों ने विभिन्न विभिन्न कार्यक्रम को प्रस्तुत किया।

नर्सरी एलकेजी यूकेजी के बच्चों ने तो कितनी अच्छी है मां गाने पर नृत्य प्रस्तुत कर सभी के आंखों को नम कर दिया।
मां के विभिन्न विभिन्न रूपों का वर्णन करते हुए कक्षा दसवीं के छात्रा ने यह बताने का प्रयास किया कि बिना माँ के हम लोगों का जीवन अधूरा है।
विद्यालय की प्रशासनिक पदाधिकारी ने अपने संदेश में सभी विद्यार्थियों को यह संदेश दिया की मां का सम्मान करना सबसे ज्यादा आवश्यक है साथ ही साथ विद्यालय की प्राचार्य एवं उप प्राचार्य ने भी वहां उपस्थित सभी शिक्षक शिक्षिकाएं एवं विद्यार्थियों को यह संदेश दिया की मां हम लोगों के लिए कितना जरूरी है विद्यालय के शैक्षणिक पदाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापन किया और कहा की मां के लिए जितना भी कहा जाए वह काम है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
