• Mon. Feb 16th, 2026

धनबाद- आसनसोल रूट की ट्रेनों को चालू कराने की सांसद ढुलू महतो ने की मांग।

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2025

 

पत्रकार,बिरेंद्र गिरी

केलियासोल: कोविड 19 के दौरान रेलवे ने जिन तीन ट्रेनों को दौरान बंद किया था। सांसद ढुलू महतो ने उन सभी ट्रेनों को फिर से शुरू करने की मांग पत्र के माध्यम से की है। हालांकि इसके लिए हॉकर संघ, व्यासाय संघ के अलावा कई सामाजिक संगठनों ने सांसद से मांग किया है।

सोमवार को डीआरएम धनबाद को मांग पत्र सौंपा दिया गया है। इसमें सभी ट्रेनें धनबाद आसनसोल रूट की हैं। जानकारी के लिए बता दें कि ट्रेन नंबर 53322 से धनबाद, ढोकरा, प्रधानखंटा, छोटा आम्बोना, कालूबथान के लोगों को सुविधा मिलेगी। जबकि ट्रेन नंबर 63552 के चलने से थापर नगर, मुगमा, कुमारडूबी, कुलटी जाने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी।

वहीं ट्रेन नंबर 63551 के चालू होने से इसी रूट से धनबाद आने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। सांसद के आदेश अनुसार में सांसद ढुलू महतो के पत्र को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के ग्रामीण जिलाध्यक्ष परेश चंद्र दास ने डीआरएम धनबाद को सौंपा। परेश चंद्र दास ने कहा कि सांसद के दिशा निर्देश पर यह मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने कोविड के दौरान बंद किए गए 3 ट्रेनों को चालू करने की मांग की है। डीआरएम ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही इस मामले पर विचार कर जोनल अधिकारी को भेज दिया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *