• Sat. Mar 7th, 2026

राज केसरी और कौशल्या इंजीनियरिंग कंपनी के कर्मचारियों का धरना जारी: पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव ने कंपनी को वेतन भुगतान का निर्देश दिया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 8, 2025

 

राज केसरी एवं कौशल्या इंजीनियरिंग कंपनी के द्वारा कर्मचारियों की पेमेंट ना मिलने तक धरना जारी रहेगा पूर्व विधायक प्रत्याशी कृष्णा यादव

 

बरही विधानसभा क्षेत्र के चौपारण प्रखंड स्थित पांडेबार में राज केसरी कंस्ट्रक्शन और कौशल इंजीनियरिंग कंपनी द्वारा पिछले 9 महीनों से कर्मचारियों को वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। इस मुद्दे को लेकर 2 जनवरी से कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हैं।

 

धरना स्थल पर पहुंचे पूर्व विधायक प्रत्याशी श्री कृष्ण यादव ने कर्मचारियों से मुलाकात की और कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर से टेलिफोनिक बातचीत की। उन्होंने कंपनी को जल्द से जल्द कर्मचारियों का वेतन भुगतान करने का निर्देश दिया। साथ ही, उन्होंने धरने पर बैठे सभी कर्मचारियों को अपना समर्थन भी दिया।

 

इस मौके पर श्री कृष्ण यादव के साथ Jlkm प्रखंड उपाध्यक्ष धनेश्वर दांगी, प्रखंड सचिव मनोज कुमार, सहसचिव श्याम दांगी, लालधारी साव और अन्य स्थानीय लोग भी उपस्थित रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *