• Mon. Feb 16th, 2026

बलियापुर में ग्रामीणों का धरना आंदोलन स्थगित, अधिकारियों ने दिया आश्वासन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Jan 27, 2025

 

उमेश चौबे बलियापुर

 

बलियापुर: क्षेत्र के निपनिया मौजा में 42 डिसमिल गैराबाद सरकारी भूमि की मनमाने ढंग से बंदोबस्ती को रद्द करने उपरोक्त भूमि पर पेट्रोल पंप का निर्माण पर रोक लगाने आदि मांगों को लेकर ग्रामीणों द्वारा बलियापुर अंचल कार्यालय के समक्ष 20 जनवरी से चलाए गए अनिश्चितकालीन धरना आंदोलन के सातवें दिन रविवार को समझौता वार्ता के साथ स्थगित कर दिया गया। धरनाथी ग्रामीणों के साथ हुई वार्ता के दौरान बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह एवं बीडीओ प्रभाष चन्द्र दास ने उनकी मांगों पर अगले एक सप्ताह के अंदर आवश्यक कार्रवाई एवं जांच कर प्रतिवेदन ग्रामीणों को उपलब्ध करा देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान संघर्ष महासभा के बैनर तले आंदोलन कर रहे ग्रामीणों की ओर से प्रवीण कुमार हांसदा, बाबूलाल महतो, संजय मुर्मू, प्रदीप टुडू आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *