
केंदुआ। असंगठित बेरोजगार मजदूरों ने अपनी मांगों के समर्थन में न्यू गोधर कुसुंडा कोलयरी प्रबंधन की मनमानी रवैया के विरुद्ध अलकुसा कोल डंप नंबर 1 में दर्जनों मजदूरों के साथ जोरदार प्रदर्शन कर दो दिवसीय अनशन धरना दिया।

धरना का नेतृत्व कर रहे उपेंद्र शर्मा उर्फ मंटू शर्मा ने कहा कि परियोजना पदाधिकारी NGKC के पत्रांक 2317 दिनांक 11/07/2024 के संदर्भ में अलकुसा कोल डंप नंबर 1 में प्रत्येक माह न्यूनतम 25,000 पच्चीस हजार टन कोयला मुहैया कराने का बीसीसीएल प्रबंधन आदेश देकर समस्या का स्थायी समाधान करने का कृपा करें।जिससे मजदूरों को मैमनुल ट्रक लोडिंग में रोजगार मिल सके।किंतु प्रबंधन अपनी मनमानी कर मात्र 5,000 टन कोयला का डिस्पैच कर रही है। मौके पर उपेंद्र शर्मा,चंद्र शेखर चौबे,छोटू खान,शिव कुमार पासवान,संजय भुइयां, दीपक पासवान,जगदीश भुइयां,विजय चौहान, कृष्णा पांडे,जगदीश भुइयां,नौशाद खान,चंदन कुमार शिला देवी,साबो देवी, इत्यादि मौजूद थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
