• Mon. Mar 2nd, 2026

केरेडारी एनटीपीसी के प्रदूषण से त्रस्त पांडू बेगवारी की महिलाओं का फूटा गुस्सा, कंपनी का किया काम ठप

admin's avatar

Byadmin

May 16, 2025

 

रिपोर्ट: बालमुकुंद दास, केरेडारी

 

केरेडारी में चल रही एनटीपीसी की कोयला कंपनी और उसकी सहयोगी कंपनियों की कथित मिलीभगत से स्थानीय महिलाओं को झूठे आश्वासन देकर गुमराह करने के विरोध में महिलाओं का आक्रोश फूट पड़ा।

पांडू बेगवारी की एकजुट महिलाओं ने बीजीआर कंपनी के खनन कार्य और ओएसएल कंपनी के परिवहन कार्य को पूरी तरह से बंद करा दिया है।

महिलाओं का आरोप है कि दोनों कंपनियां एक षड्यंत्र के तहत झूठे वादे करके कोयला परिवहन और खनन शुरू कर देती हैं। जब महिलाएं अपने हक और अधिकार की मांग करती हैं, तो उन्हें फिर से धोखे का सामना करना पड़ता है। इसी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महिलाओं ने दोनों कंपनियों का काम रोक दिया है।

महिलाओं ने स्पष्ट रूप से कहा कि एनटीपीसी और उसकी सहयोगी कंपनियों को पहले जमीनी स्तर पर काम करना चाहिए, उसके बाद ही कोई आश्वासन देना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *