
बड़कागांव। एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस में कट ऑफ डेट संशोधन की मांग को लेकर बड़कागांव प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय धरना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धरना कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिवक्ता अनिरुद्ध कुमार एवं संचालन लखींद्र ठाकुर ने किया। धरना के बाद मुख्यमंत्री झारखंड सरकार के नाम प्रखंड विकास पदाधिकारी बड़कागांव को एक ज्ञापन सोपा गया। ज्ञापन में कहा गया है कि एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोल माइंस परियोजना से विस्थापित होने वाले ग्रामीणों को विस्थापन का लाभ एनटीपीसी एवं झारखंड सरकार मिलकर कट ऑफ डेट 17/5/ 2016 निर्धारित की है। इस निर्धारित तिथि के कारण पोषक क्षेत्र के कई युवक युवतियों विस्थापन के लाभ से वंचित रह जा रहे हैं। इस तिथि को संशोधित करते हुए जब विस्थापित किया जाए उस तिथि को ही कट ऑफ डेट निश्चित माना जाए ताकि क्षेत्र के युवा युवतियों को विस्थापन का लाभ मिल सके। ज्ञापन में अमित कुमार, हेमराज कुमार साहू, विकास कुमार, मुकुल कुमार, संजय कुमार, सुखदेव कुमार, शिबू कुमार, राम दुलार कुमार साव, रोहित कुमार, अजय कुमार सहित दर्जनों लोगों का हस्ताक्षर शामिल है। इस अवसर पर अनिरुद्ध कुमार, लखींद्र ठाकुर, दीपक दास, दिलेश्वर महतो सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
