• Mon. Feb 23rd, 2026

धनबाद: कतरास में पुलिस का छापा, 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Oct 10, 2024

धनबाद: दुर्गा पूजा के मद्देनजर कतरास थाना व रामकनाली ओपी पुलिस ने मंगलवार की देर रात सलानपुर बस्ती पंखा घर में संयुक्त रूप से छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें जब्त।

पुलिस ने धंधेबाज राजकुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया. उसे रामकनाली ओपी ले जा कर पूछताछ की गई. पुलिस अवैध शराब के धंधे में लिप्त बड़े कारोबारी को पकड़ने की जुगत में जुट गई है. पकड़े गए राजकुमार चौहान ने बताया कि घर के समीप एक छोटी दुकान है, जिसमें वह अंग्रेजी शराब, बियर, सिगरेट आदि बेचता है.

ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी की गई. पुलिस ने बस्ती स्थित उक्त मकान से 12 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर तथा सिगरेट जब्त किया है. आरोपी राजकुमार चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. छापामारी में कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *