
नावाडीह //बेरमो तुलसी प्रसाद

बेरमो अनुमण्डल नावाडीह प्रखण्ड के ऊपरघाट जिला परिषद सदस्य के प्रतिनिधि टिकैत कुमार महतो को बीते रात किसी अज्ञात नंबर (+918294455775 ) से कॉल आया और जान से मार देने की धमकी मिली है। सदस्य प्रतिनिधि ने इसकी जानकारी खुद अपने सोशल साइट्स के एकाउंट से शेयर कर बताया है।

जिससे क्षेत्र के ग्रामीणों मे आक्रोश है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र आते ही लिखित आवेदन थाना मे सोप कर आगे की कार्यवाई की माँग की जाएगी। वही जीप सदस्य प्रतिनिधि कुमारी खुशबू महतो ने संवाददाता से बात करके बताया कि अगर हमारे प्रतिनिधि को अगर किसी भी तरह से खरोच भी आया तो बोलने वाला और उनके समर्थको को ऐसा हाल करूँगी जो कभी सोचा भी नही होगा।
बता दे की जीप सदस्य के प्रतिनिधि सह आजसू नेता टिकैत कुमार महतो फिलहाल घाटशीला के उपचुनाव मे प्रचार प्रसार मे व्यस्त हैं। पार्टी ने उन्हें घाटशीला के स्टार प्रचारक बनाया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
