
बलियापुर शनिवार को।प्रखंड के दूधिया गांव के कांवरिया संघ जत्था के साथ निकले बाबा नगरिया के लिए कांवरिया संघ।बलियापुर चौक में बजरंगबली मंदिर में पूजा अर्चना की बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिए कांवरिया संघ के पत्रकार।उमेश चौबे लालतू मिठारी ने कहा हम लोग 3 साल से बाबा के यहां जल चढ़ाते हैं और बाबा से सभी के लिए मनोकामना की प्रार्थना करते हैं जब तक हम लोगों का शरीर स्वस्थ रहेगा तब तक हम लोग प्रत्येक साल बाबा के यहां जाएंगे मौके पर उमेश चौबे पिंटू उपाध्याय लालटु मिठारी उत्तम मंडल तापस मंडल मनभुल मंडल भजन सहिस आदि कांवरिया मौजूद थे।दूधिया कांवरिया संघ सुल्तानगंज से चल उठा कर देवघर में जल अर्पित करेंगे सभी कांवरिया जयकारा लगा रहे थे बोल बम की नारा है बाबा एक सहारा है बोल बम बोल बम आदि जयकारा लगा रहे थे

बलियापुर लायंस क्लब ने गरीबों के बीच बांटे खाद्य सामग्री


बलियापुर – लायंस क्लब बलियापुर की ओर से शनिवार को बलियापुर बाजार स्थित प्रज्ञा डायग्नोस्टिक सेंटर परिसर में एक समारोह आयोजित कर जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्रियों के पैकेट का वितरण किया गया। इस दौरान दो दर्जन से अधिक लोगों को खाद्य पैकेट प्रदान किया गया। जिसमें चावल, आटा, चीनी, चाय पत्ती, आलू, सरसों तेल, हल्दी आदि सामग्रियां शामिल थे। क्लब द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य सामग्री वितरण कार्यक्रम की लोग काफी प्रशंसा कर रहे हैं ।मौके पर क्लब के अध्यक्ष देवव्रत मुखर्जी, सचिव शंकर रविदास, गिरधारीलाल अग्रवाल, कल्याण कुमार भट्टाचार्य, कैलाश प्रसाद अग्रवाल, चितरंजन महतो, दिलीप दत्ता, अंकित लखमनिया, संजीत भंडारी, आशीष मंडल आदि थे ।
कोड़ाहीर में लाठी खेल प्रतियोगिता

बलियापुर – कोड़ाहीर गांव में शुक्रवार की रात लाठी खेल प्रतियोगिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यू स्टार क्लब सिंदूरपुर, बारूद क्लब मुर्गाबानी, हुसैनी क्लब रखितपुर के अलावे आमझर कोड़ाहीर गार्गो, काशीटांड आदि गांव के खिलाड़ियों ने भाग लिया। सभी टीमों के खिलाड़ियों ने बारी-बारी से लाठी खेल का प्रदर्शन किया जो काफी आकर्षक रहा। आयोजन समिति की ओर से प्रतिभागी टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक चंद्रदेव महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, राजू महतो, पूर्व मुखिया समीर मुर्मू, सीताराम सोरेन आयोजन समिति के हैदर अली अंसारी, अहमद अंसारी, हुसैन अंसारी, नजीर अंसारी, अल्ताफ अंसारी, फारूक अंसारी, काशी, मजीद, अजीज, असलम समेत सैकड़ो लोग थे।
अध्यापक संघर्ष मोर्चा का प्रतिनिधि मंडल विधायक से मिला

बलियापुर – सहायक अध्यापक संघर्ष मोर्चा के उत्पल चौबे एवं निरंजन दे के नेतृत्व में शनिवार को सहायक अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो से उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक श्री महतो को सहायक अध्यापकों की समस्याओं से अवगत कराया। मालूम हो की सहायक अध्यापक संघ ने अपनी मांगों को लेकर आंदोलन तेज करते हुए 5 सितंबर को रांची स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आवास घेराव की घोषणा किया है। विधायक श्री महतो ने इस दौरान सहायक अध्यापकों की मांगों को विधानसभा में रखने का आश्वासन प्रतिनिधिमंडल को दिया। प्रतिनिधिमंडल में संजय कुमार सिंह, संतोष महतो, रमेश रजक, मोहन हेंब्रम, मुकेश सिंह आदि थे।
बीबीएम इंटर कॉलेज में भाकपा माले की बैठक

बलियापुर – बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर के आनंद महतो सभागार में शनिवार को भाकपा माले कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में बलियापुर एवं सिंदरी नगर आंचल के नेता एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। दिवंगत हुए भाकपा माले के कद्दावर नेता मिथिलेश सिंह एवं सीपीआई के पूर्व विधायक दिवंगत ओमलाल आजाद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि भाकपा माले के पॉलित ब्यूरो सदस्य पूर्व विधायक आनंद महतो एवं सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो मौजूद थे। पूर्व विधायक श्री महतो ने इस दौरान पार्टी के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को पूर्व सांसद ए के राय की स्मृति दिवस पर सिंदरी में आयोजित कार्यक्रम तथा 20 जुलाई को पार्टी के दिवंगत नेता धनीराम महतो के धोखरा में आयोजित होने वाले श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने को कहा। साथ ही साथ 21 जुलाई से 28 जुलाई तक पार्टी द्वारा घोषित सांगठनिक अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने को कहा गया। वही चारु मजमुदार के शहादत दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने पार्टी के सांगठनिक अभियान कार्यक्रमों को सफल बनाने की जरूरत बताया। वक्ताओं में जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, आनंदमयी पाल, राजीव मुखर्जी, सहदेव, मदन चंद्र प्रमाणिक, संतोष रवानी, भूपति भूषण महतो, देवाशीष पांडेय, काशीनाथ मंडल आदि थे। बैठक की अध्यक्षता बलियापुर प्रखंड सचिव गणेश महतो ने किया। संचालन सुरेश प्रसाद कर रहे थे। इस अवसर पर 2 मिनट का मौन धारण कर पार्टी के दिवंगत नेताओं की आत्मा की शांति हेतु प्रार्थना की गई। बैठक में सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।
बैंक ऑफ बड़ौदा ने मनाया स्थापना दिवस

बलियापुर – बैंक ऑफ़ बडौदा के 118 वीं स्थापना दिवस पर शनिवार को बैंक ऑफ़ बड़ोदा बलियापुर शाखा की ओर से क्षेत्र के सिगिंयाटांड़ आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बैंक शाखा की ओर से आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों के बीच स्कूल बैग एवं मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक अमित कुमार, हेड कैशियर सुनील कुमार, अनिल कुमार वाल्मीकि, अरव मोदी, मजीद आलम, रियाजुद्दीन आदि थे।
झारखंड सरकार की मुख्य सचिव बेलगड़िया टाउनशिप पहुंची, लोगों ने रोजगार का किया मांग

बलियापुर: बेलगड़िया टाउनशिप में शनिवार को झारखंड सरकार के मुख्य सचिव अलका तिवारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टाउनशिप के स्वास्थ्य केंद्र एवं नया प्राथमिक विद्यालय एवं छाताटांड़ मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बच्चों से पठन-पाठन एवं साफ सफाई, विद्यालय में प्रतिदिन उपस्थिति का जानकारी ली। मुख्य सचिव ने पौधरोपण किया। टाउनशिप में जरेडा अधिकारी ने बेलगड़िया मास्टर प्लान की विस्तृत जानकारी मैप के माध्यम दिया गया। मुख्य सचिव बेलगड़िया टाउनशिप के आरएसपी कॉलेज का निरीक्षण किया। टाउनशिप के विस्थापित लोगों ने अपनी समस्याओं की झड़ी लगा दी। इसके पूर्व टाउनशिप के लोगों ने जरेडा मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे। टाउनशीप के मंजू देवी, रोहित कुमार पासवान, उपेन्द्र सिंह, नंदकिशोर पांडेय ने मांगपत्र सौंपा। टाउनशिप में निर्माण कार्य की गुणवत्ता नहीं बनाए जाने से आवास के प्लास्टर गिर रहे हैं। पानी से सीपेज कर रहे हैं। कभी भी बड़ा हादसा होने की संभावना है। आवास की खिड़की दरवाजा तोड़कर चोर ले जा रहे हैं। साफ सफाई नहीं होने से कॉलोनी के बगल में पानी जमने से मच्छर एवं बीमारी का प्रकोप बना रहता है। लोगों ने एक हॉस्पिटल निर्माण करने का मांग किया। यहां के सड़के जर्जर हैं। रोजगार की व्यवस्था नहीं रहने से अधिकांश पुरुष वर्ग रोजगार के लिए बाहर पलायन कर रहे हैं। वहीं महिलाएं रोजगार के तलाश में भटकते रहते हैं लेकिन कार्य नहीं मिलते हैं। लोगों ने एक स्वर में रोजगार देने की मांग किया। मुख्य सचिव ने झरिया मास्टर प्लान के दौरान टाउनशिप को विकसित कर सड़क, बिजली, पानी, बस सेवा एवं कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाने का भरोसा दिया। मौके पर कमिश्नर पवन कुमार, डीसी आदित्य रंजन, एसएसपी प्रभात कुमार, डीडीसी, बीसीसीएल सीएमडी समीरन दत्ता, आफिसर इंचार्ज जरेडा प्रसून कौशिक, डीएन महापात्र, संजय कुमार, एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अमरेंद्र कुमार, डीवाई मैनेजर किसलय कांत, आलोक कुमार, शेखर कुमार, मन्नू शर्मा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर सीपी पांडेय, सुनील कुमार, अनिल जाटव, कौशल कुमार , अजीत राव आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
