• Fri. Mar 6th, 2026

Adityapur : डिप्टी मेयर चुनाव में गैर-दलीय उम्मीदवार को चुनने की अपील,झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 6, 2026
आदित्यपुर। नगर निगम में होने वाले डिप्टी मेयर चुनाव को लेकर झारखंड लीगल एडवाइजरी एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन ने पार्षदों से गैर-दलीय और योग्य उम्मीदवार के चयन की अपील की है।
इस संबंध में संगठन की ओर से एक पत्र जारी किया गया है। पत्र में कहा गया है कि चुनाव आयोग के निर्देश के अनुसार राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव गैर-दलीय आधार पर कराए जा रहे हैं।
ऐसे में आदित्यपुर नगर निगम समेत किसी भी नगर निकाय के चुनाव में राजनीतिक दलों का हस्तक्षेप नियमों के अनुरूप नहीं है.संगठन ने कहा कि नगर निकाय चुनाव का उद्देश्य समाज के योग्य, ईमानदार और समर्पित लोगों को आगे लाकर क्षेत्र के विकास को गति देना है।
मेयर और वार्ड पार्षद जैसे पदों पर भी जनता ने सामाजिक रूप से सक्रिय और योग्य प्रतिनिधियों को चुनकर नगर के विकास की उम्मीद जताई है।
संगठन ने सभी पार्षदों से आग्रह किया है कि वे डिप्टी मेयर पद के लिए किसी योग्य और गैर-दलीय पार्षद को ही चुनें। संस्था का मानना है कि यही शहर के सम्मानित नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मतदाताओं की भी अपेक्षा है।
पत्र में यह भी कहा गया है कि पार्षद किसी भी राजनीतिक दबाव से ऊपर उठकर निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से मतदान करें। इससे नगर निकाय में पारदर्शिता बनी रहेगी और जनसेवा को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
इस अपील पत्र पर संगठन से जुड़े अधिवक्ताओं और पदाधिकारियों के हस्ताक्षर भी किए गए हैं। इस दौरान संस्था के अध्यक्ष ओमप्रकाश, डीएन ओझा, सुनील कुमार स्वाई, रवि प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *