• Fri. Feb 13th, 2026

Breaking news देहरादून में सनसनी, जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 13, 2026

 

Jamshedpur breaking जमशेदपुर/देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शुक्रवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात में जमशेदपुर निवासी विक्रम शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
यह घटना शहर के व्यस्त इलाके में स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार, विक्रम शर्मा जिम से लौट रहे थे। इसी दौरान सीढ़ियों के पास पहले से घात लगाए बैठे दो हमलावर पैदल पहुंचे और पिस्टल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगते ही विक्रम शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, घटना सुबह करीब 10 बजे की है।
बताया जा रहा है कि मृतक विक्रम शर्मा दुमका जेल में बंद माफिया डॉन अखिलेश सिंह के गुरु थे, जिससे मामले को लेकर कई एंगल से जांच की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *