• Mon. Mar 2nd, 2026

उपायुक्त नें प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का औचक निरीक्षण किया , कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न पंजीयों का जांच किया, योजनाओं के शत प्रतिशत लक्ष्य को पूर्ण करने के दिए निर्देश

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 24, 2023

सरायकेला : सरायकेला उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला ने गुरुवार के दिन प्रखंड -सह- अंचल कार्यालय राजनगर का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण क्रम में उपायुक्त ने प्रखंड सह अंचल कार्यालय का भ्रमण कर विभिन्न पंजीयो का जाँच किया, इसके पाश्चात्य उपायुक्त नें प्रखंड एवं अंचल कार्यालय के विभिन्न पदाधिकारी एवं कर्मियों के साथ बैठक कर प्रखंड स्तर पर संचालित विभिन्न योजनाओं की कार्य प्रगति का समीक्षा कर निर्धारित लक्ष्य को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए. इस दौरान उपायुक्त ने क्षेत्रीय पदाधिकारी को योजनाओं के स्थल निरीक्षण कर लंबित कार्यों मे प्रगति लाने का निदेश दिया. वही प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलधिकारी राजनगर को संबंधित क्षेत्रीय पदाधिकारी के साथ प्रत्येक माह बैठक कर क्षेत्र में संचालित योजनाओं की समीक्षा करनें के निदेश दिए.

राजनगर भ्रमण के क्रम मे उपायुक्त नें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजनगर का निरिक्षण किया, इस दौरान केंद्र मे दवा की उपलब्धता, संस्थागत डिलीवरी, समान्य एवं इमरजेंसी वार्ड, एम टी सी इत्यादि का जायजा ले उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर आमजनो को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने तथा योग्य लाभुकों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ प्रदान करने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *