• Thu. Mar 5th, 2026

उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में की गयी स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक

admin's avatar

Byadmin

Feb 16, 2025

चांडिल : जिला उपायुक्त श्री रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित सभी कार्यक्रमों की समीक्षा की गई।

उपायुक्त ने सभी मेडिकल ऑफिसर इन चार्ज (MOIC) को निर्देश दिए कि वे योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर क्रियान्वयन करें और लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करें।

उन्होंने यह भी कहा कि सभी MOIC आपसी तालमेल स्थापित कर कार्य करें और योजनाओं का प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा करें।

इसके अलावा, उपायुक्त ने मेटरनल एवं चाइल्ड डैथ का जिला स्तरीय जाँच दल गठित करने के निर्देश दिए ताकि इन मामलों की जाँच की जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *