
गम्हरिया : सरायकेला खरसावां जिले में दारू माफिया में पुलिस का खौफ दिखने लगा है। जिले में नकली व जहरीली शराब की खरीद बिक्री के रोक रोकथाम के लिए पुलिस की लगातार करवाई देखने को मिल रही है। बीते एक हफ्ते के अंदर आदित्यपुर, गम्हरिया, कुचाई, कपाली, खरसावां एवं अन्य थाना क्षेत्र में कई हजार लीटर अवैध नकली जहरीली शराब को जप्त किया गया है।
शुक्रवार को गम्हरिया थाना अंतर्गत कमलपुर गांव के एक घर में छापेमारी कर 51 कार्टून 436 लीटर के अवैध नकली अंग्रेजी शराब, करीब 200 लीटर स्प्रीट, 8 पॉलिथीन में भरा हुआ मैकडॉनल्ड’एस नंबर वन, रॉयल स्टैग, स्टर्लिंग रिजर्व, किंगस गोल्ड, काला रंग का अंग्रेजी शराब का बोतल का ढक्कन, बोतल के ऊपर चिपकाने वाला विभिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब का नौ रोल स्टीकर, बोतल के ढक्कन के ऊपर चिपकाने वाला तीन रोल स्टीकर, 750 एमएल का करीब 1400 खाली प्लास्टिक बोतल, दो ब्लू व दो सफेद रंग का 300 लीटर वाला सिंटेक्स, तीन ब्लू व एक हरा रंग का 200 लीटर वाला प्लास्टिक का खाली ड्रम, एक लाल रंग का बड़ा प्लास्टिक डस्टबिन डब्बा, 20 लीटर पानी वाला जार 11 पीस, एक माइक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर, एक्साइड कंपनी का एक बड़ा बैटरी, एक पिकअप वाहन संख्या के jh05at9923 एवं एक्टिवा स्कूटी संख्या jh05dn 2358 जप्त किया गया हैं। मिली जानकारी के अनुसार सरायकेला पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नूलायत को गुप्त सूचना मिली थी कि गम्हरिया थाना क्षेत्र के कमलपुर गांव के एक घर में गोविंदा कैवर्त एवं आशीत कैवर्त के पार्टनरशिप में नकली अंग्रेजी शराब बनाने एवं उसका व्यापार करने का कार्य किया जा रहा है। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। छापेमारी दल की दबिश पड़ते ही गोविंद कैवर्त एवं आशीत कैवर्त घनी झाड़ियां व धान की खेती का फायदा उठाकर भाग निकले। घर की तलाशी ली गई तो भारी मात्रा में अवैध जहरीली नकली अंग्रेजी शराब व शराब बनाने वाले उपकरणों को बरामद किया गया हैं। जिस वाहन से शराब का व्यापार किया जाता था उस माल वाहक पिकअप एवं एक स्कूटी क़ो भी बरामद में किया गया हैं। फिलहाल गम्हरिया पुलिस द्वारा फरार चल रहे दोनों तस्करों के खिलाफ जगह-जगह छापेमारी की जा रही है।
छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर सवैया, गम्हरिया थाना प्रभारी राजू कुमार, संतोष सरदार,ललन रविदास,अभय कुमार, रामाशीष शुक्ला,अरुण कुमार महतो, बुधन सिंह बोदरा, जवाहर चौधरी,रोपनाराम काशी एवं गम्हरिया थाना रिजर्व गार्ड के सशस्त्र बल मौजूद रहे।
बता दे कि सरायकेला जिला में लगातार नकली जहरीली शराब बरामद होने से शराब के शौकीनों को डर सताने लगा है। कई लोग कयास भी लगा रहे हैं कि इन सभी नकली शराबों को कई सारे काउंटरों में भी बचा जा रहा है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

