• Thu. Feb 19th, 2026

खतरा : धनबाद में कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा, हीरापुर पार्क मार्केट का दो मंजिला भवन बेहद जर्जर

admin's avatar

Byadmin

Aug 9, 2024

धनबाद :शहर के हीरापुर पार्क मार्केट जहां अमूमन हर दिन हजारों लोग बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचते हैं. पार्क मार्केट के बीच जर्जर दो मंजिला भवन हादसे को दस्तक दे रहा है.

भवन की स्थिति को देखते हुए अनुमान लगाया जा सकता है कि बारिश के इस मौसम में कभी भी धराशायी का शिकार हो सकता है. देवघर में पिछले दिनों ही एक तीन मंजिला इमारत ढह गई थी. इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. जबकि चार लोग घायल हो गए थे.

इस जर्जर भवन के नीचे पांच दुकानें संचालित हैं. हालांकि दुकान अंदर से ठीक ठाक नजर आता है. लेकिन इसके ठीक ऊपर जर्जर भवन का हिस्सा मौत के रूप में नजर आता है. बाजार होने के कारण अक्सर दिन हो या शाम लोगों की भीड़ लगी रहती है. जर्जर भवन पीछे से धीरे-धीरे ध्वस्त होते जा रहा है. भवन के अंदर छत टूटी पड़ी हुई है. भवन के सामने का मुख्य हिस्सा बाजार है, जो पूरी तरह से जर्जर है. यह कब गिर जाए कहना मुश्किल है. जर्जर भवन को खाली कर इसके मालिक जा चुके हैं.

जर्जर भवन के मालिक का कहना है कि धनबाद डीसी माधवी मिश्रा और एसडीएम उदय रजक को ध्वस्त कराने के लिए आवेदन दिया गया है. लेकिन अब तक इस दिशा में पहल नहीं की गई है. यहां कभी भी हादसा हो सकता है, जिसका जिम्मेदार जिला प्रशासन होगा. इस मामले में भवन के मालिक ने जिला प्रशासन से अविलंब कार्रवाई की मांग की है.

वहीं, जर्जर भवन में संचालित दुकान के दुकानदार जयंतो प्रमाणिक ने कहा कि दुकान में जानमाल का कोई खतरा नहीं है. इसकी जांच के लिए सीओ को आवेदन दिया गया है. दुकान की रिपेयरिंग खुद से कराते हैं. मकान मालिक के द्वारा कभी भी रिपेयरिंग नहीं की गई.

उन्होंने कहा कि इसे जबरदस्ती डैमेज किया जा रहा है. अगर कोई हादसा होता है तो इसके लिए मकान मालिक जिम्मेदार होंगे. वहीं, एसडीएम उदय रजक ने कहा कि मामला मेरे संज्ञान में आया है. अंचलाधिकारी से जांच के बाद कानूनी तौर पर कार्रवाई की जाएगी.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *