• Thu. Mar 19th, 2026

करंट से युवक की हुई मौत में डुमरी विधायक टाईगर जयराम के कड़े रुख से 9लाख की मुआवजा पर बनी सहमति

admin's avatar

Byadmin

Sep 23, 2025

 

केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना अंतर्गत गोधर के कुर्मीडीह बस्ती स्थित मैदान में रविवार संध्या लगभग 6.30 बजे करंट लगने से युवक की हुई दर्दनाक मौत के मामले में लोकप्रिय डूमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के कड़े रूख के बाद रविवार के रात्रि लगभग 1.30 बजे कई दौर के वार्ता के बाद अंत: विद्युत विभाग के अधिकारियों के द्वारा मृतक के पिता दिनेश महतो को  9 लाख मुवावजा और कुर्मीडीह बस्ती होकर गुजरे 11000 का तार और पोल को बस्ती के बाहर करने पर सहमति बनी,के बाद सड़क जाम हटा, केन्दुआडीह पुलिस शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए धनबाद एसएन एमएमसीएच धनबाद भेजा गया।

बताते चले रविवार को शाम लगभग 6.30 बजे कुर्मीडीह बस्ती निवासी दिनेश महतो का एकलौता पुत्र 16 वर्षीय मुकुल महतो कुर्मीडीह मैदान में खेल रहा था, अचानक 11 हजार वोल्ट के बिजली का तार टूटने से पोल में करेंट आ गया,जिसके चपेट में आने से घटना स्थल पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गया।मृतक कुसुण्डा डीएवी स्कूल का 10 वी का छात्र था। आक्रोशित ग्रामीणों ने धनबाद बोकारो एन एच 32 मार्ग गोधर 15 नंबर बिजली सब स्टेशन के समीप सड़क पर शव को रखकर दोषीयों के विरुद्ध कारवाई और मुवावजे के मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया गया था।

वार्ता में पुटकी अंचलाधिकारी विकास आनंद, केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद कुमार पांडेय सहायक विद्युत अभियंता मनोवर रवानी,सहायक विद्युत अभियंता सुजीत कुमार, कनीय विद्युत अभियंता नेपाल आलम नया बाजार, धनबाद, कनिय विद्युत अभियंता सूरज दास करकेन्द और मृतक के ओर से पिता दिनेश महतो, चाचा राजेश महतो, रामेश्वर महतो, आशिष महतो, पिंटू रवानी, महादेव हांसदा आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *