• Sun. Feb 15th, 2026

चक्रधरपुर में सीआरपीएफ- 60 बटालियन द्वारा बढते ठंड को देखते हुए ग्रामीणों के बीच में कम्बल वितरण किया गया. !

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Dec 29, 2023

चक्रधरपुर : चक्रधरपुर में सीआरपीएफ 60 बटालियन द्वारा आराहासा में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया. सीआरपीएफ 60 बटालियन कमाण्डेन्ट अम्बुज मुथाल के दिशा निर्देशा पर महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के बीच मच्छरदानी, सोलरलैम्प, लुंगी, साड़ी, डेगचा, कम्बल तथा खे उपकरणों का वितरण किया गया. इस दौरान युवाओं एवं स्कूली बच्चों को खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री का भी वितरण किया गया. मौके पर उपस्थित सहायक कमाण्डेन्ट 60वीं वाहिनी गिरीश कुमार ने स्थानीय निवसियों, युवाओं एवं बच्चों को नक्सलवाद के दुष्प्रावों के बारे में तथा जीवनशैली को बेहतर बनाने के लिए संबोधित किया.उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ के द्वारा लगातार सिविक एक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ऐसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं और आगे भी किये जाते रहेंगे. ऐसे कार्याक्रमों का उद्देश्य बल के सदस्यों एवं ग्रामिणों के बीच संबंध  स्थापित करना और सौहार्द पूर्ण वातावरण का निर्माण करना, सीआरपीएफ आम जनता के सुख-दुख में हमेंशा सह- भागी रहती है और उनकी मदद के लिए हमेंशा तत्पर रहती है. कार्यक्रम में आराहासा  ग्राम एवं आस-पास के बड़ी संख्या में ग्रामीण लाभान्वित हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *