
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

केरेडारी प्रखण्ड/ :ग्राम पंचायत पांडेयपुरा और सिरमा के बीच आज फाइनल क्रिकेट मैच का रोमांचक मुकाबला हुआ, जिसमें पांडेयपुरा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। यह मैच कुल 12 ओवर का था। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिरमा ने 8 ओवर में 118 रन बनाए। जवाब में पांडेयपुरा ने मात्र 7 ओवर में 149 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 31 रनों से मैच जीत लिया।

विजेता टीम को सम्मानित करने के लिए विधायक रोशन लाल चौधरी जी के आदेशानुसार मंडल प्रतिनिधि कर्मचारी साव और मुखिया दिनेश साव ने पुरस्कार वितरण किया। मौके पर चंद्रिका रजक, सुरेश राम, ऑर्गेनाइजर उदय कुमार, रविंद्र कुमार, अरुण कुमार सहित सैकड़ों दर्शक और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
यह मैच स्थानीय स्तर पर उत्साह का केंद्र बना और खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन ने सभी को प्रभावित किया। पांडेयपुरा की टीम को बधाई!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
