• Sat. Mar 7th, 2026

युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू को पिछले दिनों मामले में हुई गिरफ्तारी के बाद कोर्ट ने दी रिहाई।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 21, 2024

 

लखीसराय – लखीसराय युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू जिन्हें पिछले दिनों एक मामले में गिरफ्तारी की गई थी उन्हें कोर्ट ने रिहाई दी। इसको लेकर युवा राजद कार्यकर्ताओं में खुशी देखी गई वही इस खुशी को जाहिर कर पटाखे छोड़े गए साथ ही कार्यालय में एक साथ बैठ एकजुटता भी दिखाई गई। वही जिला युवा राजद कार्यकर्ताओं ने कहा कि हमसबको न्यायालय पर पूरा भरोसा था कि उन्हें न्याय मिलेगा और इसी न्याय के तहत युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहू को कोट से बेल दिया गया। इस खुशी के अवसर पर एक कार्यक्रम युवा राजद के विनय कुमार साहु के द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत बाजार समिति चैती दुर्गा स्थान के पास बजरंगबली मंदिर में सभी युवा राजद संगठन के तरफ से 51 किलो लड्डू चढ़ाने का संकल्प लिया गया। न्यायालय के द्वारा मिली इस जीत में 21 दिसंबर 2024 शनिवार को चैती दुर्गा स्थान के पास हनुमान मंदिर में युवा जिला अध्यक्ष विनय कुमार साहु के द्वारा 51 किलो लड्डू चढ़ा कर पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना कर गरीब गुरुवा भाइयों की भलाई एवं पिछड़े वर्गों की हित की लड़ाई लड़ते रहने का संकल्प लिया गया। वही इस लड़ाई में जिले के पूरे युवा टीम के तरफ से संकल्प भी लिया गया, साथ ही 2025 में नेता प्रतिपक्ष श्री तेजस्वी प्रसाद यादव को मुख्यमंत्री बनाने का भी संकल्प लिया गया। इस दौरान रंजीत कुमार दास (मीडिया प्रभारी) संजीव कुमार (युवा जिला कोषाध्यक्ष), चंदन कुमार साहू (युवा राजद उपाअध्यक्ष),विवेक कुमार (युवा राजद उपाअध्यक्ष), राजेश कुमार उर्फ भगवान यादव (जिला प्रधान महासचिव),नरेश कुमार (जिला उपाध्यक्ष लखीसराय),चंदन कुमार (व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष),विनोद रावत,रामानुज सिंह (बड़हिया), एस पी सिंह,अभिषेक रंजन (प्रधान महासचिव पंचायती राज प्रकोष्ठ), दीनानाथ यादव (युवा जिला अध्यक्ष) एवं अन्य राजद कार्यकर्ता शामिल रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *