• Mon. Mar 2nd, 2026

कांड्रा : फोर सीजन रिजॉर्ट में लोजपा का समीक्षा बैठक हुआ संपन्न, पार्टी में 7000 नए सदस्य जोड़ने का मिला लक्ष्य : जिला अध्यक्ष

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

May 18, 2025

सरायकेला : रविवार को लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष के निर्देशानुसार सरायकेला खरसावां जिले के कांड्रा स्थित फोर सीजन रिजॉर्ट में लोजपा जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में समीक्षा बैठक संपन्न हुई।

बैठक में प्रदेश महासचिव बंटी उपाध्याय, प्रदेश सचिव मनोज पासवान, प्रदेश सचिव सुमन शर्मा एवं कार्यकर्ता शामिल रहे। समीक्षा बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। 10 से 15 दिनों में जिला अध्यक्ष को अपने पूरे जिले कमेटी को बनाने की जिम्मेदारी सौपी गई। पार्टी में नए सदस्य जोड़ने के साथ 7000 नए सदस्य बनाने का लक्ष्य जिला अध्यक्ष को मिला।

पार्टी के सभी विंग के जिला अध्यक्षों को भी अपना पूरा जिला कमेटी तैयार करने को निर्देश दिया गया। वही पार्टी की सक्रियता एवं जन मुद्दों को लेकर भी चर्चा की गई। बैठक में लोजपा पार्टी के विंग्स सदस्य एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहें। मुख्य रूप से प्रदेश सचिव रितेश पासवान, युवा नगर अध्यक्ष अजय महतो, युवा मीडिया प्रभारी इशांत शर्मा, युवा आदित्यपुर नगर अध्यक्ष अनुज सिंह गम्हरिया नगर अध्यक्ष मनीष सिंह और अतिथिगण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *