• Thu. Mar 26th, 2026

Adityapur : कांग्रेस पार्टी की बैठक, राहुल गांधी के चाईबासा दौरे की तैयारी तेज, कार्यकर्ताओं में जिम्मेदारियों का बंटवारा, संगठन मजबूती और जनसंपर्क बढ़ाने पर जोर

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 26, 2026
आदित्यपुर कॉलोनी में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व वरिष्ठ कांग्रेस नेता के पी सोरेन ने किया। यह बैठक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश नारायण चौबे के आवास के समीप आयोजित हुई, जिसमें पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में मुख्य रूप से राहुल गांधी के प्रस्तावित चाईबासा दौरे को लेकर चर्चा की गई। उनके 31 मार्च के आगमन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया। इसके अलावा संगठनात्मक मजबूती और आगामी कार्यक्रमों पर भी विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। नगर निगम चुनाव में वार्ड 17 से पार्षद चुनी गई श्रीमती नीतू शर्मा एवं अवधेश सिंह की जीत पर खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी गई और उनका अभिनंदन किया गया। बैठक में सरायकेला-खरसावां जिला कांग्रेस संगठन को और अधिक सशक्त बनाने पर भी चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क बढ़ाने और पार्टी गतिविधियों को तेज करने पर जोर दिया। बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। इस मौके पर फुलकांत झा, ऋषि कुमार मिश्रा, सुमंत कुमार शर्मा, जेके मिश्रा, राजू राजक, अमर झा, रमेश ठाकुर, इंद्रकांत झा, गंभीर सिंह, समरेंद्र तिवारी, सुरेशधारी, महेश्वर मंडल, शिवदयाल शर्मा, अभिषेक राज, प्रदीप महंती एवं महेश्वर मुंडा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *