• Sun. Feb 15th, 2026

झामुमो ने किया हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2025

 

हजारीबाग: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने हजारीबाग जिला कमेटी का विस्तार करते हुए कई नए पदाधिकारियों की घोषणा की है। केंद्रीय कमेटी द्वारा जारी आदेश के अनुसार संगठन में युवाओं और अनुभवी कार्यकर्ताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ सौंपी गई हैं।
नई कमेटी में उपाध्यक्ष के रूप में नईम राही, रंजीत कुमार मेहता, दीपक राय और विकास बेदिया को शामिल किया गया है। सह-सचिव पद पर लखीराम मांझी, मो. अब्दुल्ला खान, राजदेव यादव और दयानंद मेहता को जिम्मेदारी दी गई है।

संगठन सचिव बनाए गए हैं राजलाल महतो, गणेश गंझू और अनन्या मुखर्जी।
जिला प्रवक्ता के रूप में कुणाल यादव उर्फ रोहित रंजन, सतीश कुमार दास और इलियास अंसारी को चुना गया है। अल्पसंख्यक मोर्चा का अध्यक्ष सरफराज अहमद को बनाया गया है, वहीं युवा मोर्चा की कमान गौरव पटेल को सौंपी गई है।

किसान मोर्चा के अध्यक्ष प्रभु मुर्मू, महिला मोर्चा की अध्यक्ष सुनीता देवी और बुद्धिजीवी मोर्चा के अध्यक्ष सदन प्रसाद मेहता बनाए गए हैं।
जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *