
मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने झारखण्ड मंत्रालय में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने रांची के री- डेवलपमेंट प्लान तथा यातायात व्यवस्था को लेकर भी संबंधित अधिकारियों को कई निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा राज्य में ही लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध। रांची शहर को सुंदर और स्मार्ट बनाएंगे। क्लीन एंड ग्रीन रांची के लिए मिल कर प्रयास करना होगा। इसमें आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए। पांच नये मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल को जल्द पूरी तरह फंक्शनल बनाएं ताकि मरीजों को रिम्स अथवा अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर करने से व्यवस्था नियंत्रण में रहे।

दूरस्थ ग्रामीण इलाकों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के बेहतर संचालन के लिए ठोस कदम उठाएं। अस्पतालों में अक्सर अव्यवस्था की शिकायतें विभिन्न माध्यमों से मिलती रहती है। हॉस्पिटल मैनेजमेंट को मजबूत करें , ताकि मरीजों को इलाज से संबंधित सारी जानकारियां सहूलियत से मिल सके। अस्पतालों के बेहतर प्रबंधन के लिए प्रोफेशनल्स की सेवा लें। रांची की सड़कों की मरम्मत, मजबूतीकरण और चौड़ीकरण का कार्य शीघ्रता से पूरा करें।अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाया जाय।
सड़कों और गली में स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था हो। सड़कों के किनारे गंदगी का अंबार नहीं होना चाहिए। डिवाइडरों पर पौधारोपण करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
