• Sun. Apr 5th, 2026

न्यू एंजेल्स होम स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस मनाया गया

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 24, 2024
crescent ad

 

 

*निदेशक आरिफ रजा, मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम को पुष्प देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया ।*

 

 

झरिया:आज दिनांक 24 दिसंबर 2024 को न्यू एंजेल्स होम स्कूल के प्रांगण में क्रिसमस मनाया गया कक्षा 8 के आरिफ रजा ने निर्देशक मोहम्मद परवेज अख्तर और प्राचार्य मोहम्मद आफताब आलम को पुष्प देकर सम्मानित करते हुए कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

 

कार्यक्रम में छोटे बच्चों के बीच कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें उन्हें क्रिसमस टोपी, क्रिसमस पेड़, सांताक्लॉज बनाकर लाना था । अभिभावकों के सहयोग से छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी कलाकृति को दिखाया । सभी विजेताओं को निदेशक और प्राचार्य के हाथों पुरस्कृत किया गया ।

 

मौके पर प्राचार्य महोदय ने सभी को क्रिसमस की बधाई देते हुए बच्चों को जीसस क्राइस्ट के जीवन के बारे में बताते हुए या संदेश दिया कि यह त्यौहार मुख्य रूप से भाईचारे और आपसी सुख-दुख को बांटने का त्यौहार है इसलिए अपने भेदभाव को मिटा कर एक दूसरे के साथ खुशियां बाटें ।

 

बच्चों के बीच जब सांताक्लॉज नजर आए तो खुशी से उनके चेहरे खिल उठे । सांताक्लॉज ने बच्चों को ट्रॉफी देकर उनके साथ खूब मस्ती किया ।

कार्यक्रम को सफल बनाने में साइमा, इफ्तेखार,उत्तम, सोनू , सगीर , सिमरन, सुमित और स्कूल के समस्त शिक्षक गण की भूमिका सराहनीय रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *