• Thu. Feb 12th, 2026

Adityapur : नगर निगम चुनाव की सरगर्मी तेज, वार्ड संख्या 20 से सुनीता देवी ने ठोकी ताल

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 8, 2026
आदित्यपुर। नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशी भी मैदान में उतरकर जनता से जनसंपर्क तेज कर रहे हैं।
इसी क्रम में वार्ड संख्या 20 से महिला प्रत्याशी सुनीता देवी ने चुनावी मैदान में उतरकर अपनी दावेदारी मजबूत कर दी है। सुनीता देवी साइकिल पंप चुनाव चिन्ह के साथ क्रम संख्या 5 पर चुनाव लड़ रही हैं।
चुनावी मैदान में उतरने के बाद सुनीता देवी ने वार्ड की वर्तमान स्थिति पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 20 में लंबे समय से विकास कार्य पूरी तरह ठप है। सड़क, नाली, साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति बेहद खराब है,
जिससे आम जनता परेशान है। इसी नाराजगी के कारण वार्ड की जनता बदलाव चाहती है। सुनीता देवी ने बताया कि वार्ड के लोगों ने उन पर भरोसा जताया है और चुनाव लड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा,लोगों का जो विश्वास और समर्थन मुझे मिल रहा है, उसी के बल पर मैं चुनावी मैदान में उतरी हूं। जनता की समस्याओं को नजदीक से देखा है और अब उन्हें हल करना मेरा संकल्प है।
उन्होंने आगे कहा कि अगर जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया और वह चुनाव जीतती हैं, तो वार्ड संख्या 20 में सभी मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वार्ड में सड़क, नाली, जलापूर्ति, साफ-सफाई और प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा ताकि लोगों को राहत मिल सके।महिलाओं के मुद्दों को लेकर सुनीता देवी ने खास जोर दिया।
उन्होंने कहा कि वह महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए पूरी मजबूती से काम करेंगी और हर महिला की आवाज़ बनेंगी। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगी। सुनीता देवी ने यह भी कहा कि वह वार्डवासियों के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहेंगी। चाहे दिन हो या रात, किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा उपलब्ध रहेंगी।
उन्होंने जनता से अपील की कि वे उन्हें अपना समर्थन और आशीर्वाद दें ताकि वार्ड संख्या 20 को एक विकसित और आदर्श वार्ड बनाया जा सके। उल्लेखनीय है कि राज किशोर पासवान और भूटन पासवान की धर्मपत्नी सुनीता देवी मैदान में है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *