
आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-1 आनंदपुर से प्रत्याशी बनवाली दास पर चुनाव संपन्न होने के बाद उनके ही घर पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया गया कि चुनाव खत्म होने के बाद बनवाली दास अपने घर पर परिजनों व समर्थकों के साथ भोजन की तैयारी कर रहे थे, तभी बगल के गांव के सचिन महतो ने 10-20 लोगों के साथ हथियार लेकर उनके घर पर धावा बोल दिया। और बनवाली को जान से मारने की कोशिश की गई.
हमले के दौरान बनवाली के परिवार,महिलाओं व छोटे बच्चों एवं बूढ़ी मां के साथ गाली-गलौज,मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गयी । इस घटना में बनवाली को चोटें भी आई हैं। जान बचाने के लिए वे घर के भीतर चले गए, जिसके बाद परिजनों ने काफी मशक्कत कर बाहरी गेट बंद किया, तब जाकर परिवार की जान बच सकी।
देर रात बनवाली ने आदित्यपुर थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के एक न्यूज़ पोर्टल पर उनके खिलाफ पैसे बांटने और मोबाइल छीनने जैसी झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं। बनवाली ने कहा कि इस तरह के आरोप चुनावी हार के डर से लगाए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उनके घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी फुटेज आदित्यपुर थाना को सौंप दी गई है और एसपी को भी घटना की जानकारी दी गई है।
फुटेज के आधार पर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की गई है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बनवाली ने थाना प्रभारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, सोशल मीडिया पर लगाए गए आरोपों की भी जांच तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
