• Tue. Mar 31st, 2026

SNMMCH में सुरक्षा में बड़ी चूक: जांच के बहाने नवजात की चोरी, अस्पताल में मचा हंगामा

admin's avatar

Byadmin

Dec 28, 2025

धनबाद: जिले के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SNMMCH) में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। गायनी वार्ड से एक नवजात शिशु की चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया, वहीं पुलिस और अस्पताल प्रबंधन जांच में जुटा हुआ है।

crescent ad

मिली जानकारी के अनुसार, टुंडी के मनियाडीह थाना क्षेत्र के भेलवे गांव निवासी शालिग्राम मरांडी ने अपनी पत्नी सरिता मरांडी को 24 दिसंबर को प्रसव के लिए SNMMCH में भर्ती कराया था। 25 दिसंबर को सरिता ने एक बच्चे को जन्म दिया। शनिवार की रात करीब 8 बजे एक महिला, जो खुद को नर्स बताकर आई, बच्चे की जांच कराने की बात कहकर उसे ले जाने लगी।

बताया गया कि सरिता की सास बच्चे को गोद में लेकर उस महिला के साथ वार्ड से बाहर निकली। कुछ दूरी पर पहुंचते ही महिला ने नवजात को अपने हाथ में ले लिया और जांच के बाद वापस लाने का भरोसा दिया। इसके बाद सरिता और उसकी सास को तीसरी मंजिल पर बैठने को कहकर वह महिला बच्चे को लेकर चली गई। काफी देर इंतजार के बाद जब बच्चे की कोई सूचना नहीं मिली, तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन नवजात का कोई सुराग नहीं मिल सका।

रातभर परिजन अस्पताल में भटकते रहे, लेकिन सुबह तक बच्चा नहीं मिला। इसके बाद गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सरायढेला थाना प्रभारी मंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने भी घटना को गंभीर बताते हुए जांच का भरोसा दिलाया है। इस घटना ने एक बार फिर सरकारी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *