• Sat. Apr 4th, 2026

आदित्यपुर में चोरी की घटना से दहशत, बंद घर को बनाया निशाना

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 4, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं में लगातार वृद्धि से लोगों में भय का माहौल है।
ताजा मामला वार्ड संख्या 18 का है, जहां शुक्रवार रात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व विधायक अरविंद सिंह उर्फ मलखान सिंह के घर के समीप स्थित पूर्व पार्षद दिवंगत विनीता विश्वास के आवास में चोरों ने घुसकर अलमारी तोड़ दी और उसमें रखे गहनों के साथ एक टीवी भी चोरी कर ली।
चोरी की अनुमानित कीमत 80 से 1 लाख बताई जा रही है।
बताया गया कि घर में उनकी सास ललित सिन्हा रहती हैं, जो एक सप्ताह के लिए बाहर गई हुई थीं। घर की चाबी नौकरानी के पास थी, जो रोज सुबह-शाम सफाई करने आती थी।
शुक्रवार को जब वह काम के लिए पहुंची तो घर का दरवाजा खुला देख चौंक गई और तुरंत परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी आदित्यपुर थाना को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और चोरी की वास्तविक राशि का आकलन किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *