• Tue. Feb 17th, 2026

बाइक पर टंगी लाखों के सोने चांदी के जेवर से भरा बैग उड़ा ले गए चोर

admin's avatar

Byadmin

Sep 11, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र के टंडवा रोड मुख्य पथ के महाबीर मंदिर के समीप मंगलवार शाम को महाबीर ज्वेलर्स व बर्तन दुकान मालिक राजेश सोनी को निशाना बनाकर चोरों ने बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना महाबीर ज्वेलर्स’ नामक दुकान के मालिक राजेश सोनी के साथ उस वक्त हुई, जब वे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर लौट रहे थे। तभी अपनी बाईक को दुकान के बाहर खडी कर उसमें गहने की बैग हैडिल मे लटका दिए।आशंका है कि चोरों ने पहले से पूरी योजना बना रखी थी।

उन्होंने राजेश सोनी की बाइक के हैंडल मे टंगी गहनों से भरा बैग उड़ा लिया। दुकानदार बाइक की हैंडल मे गहने की बैग टंगा तभी अपने बेटे को गाडी की चाभी देते घर ले जाने को बोलने के लिए पीछे मुडे इसी बीच घात लगाए चोरों ने गाडी से बैग निकाल लिया और फरार हो गए। ऐसी आशंका है कि दुकान मालिक की रोज की दिनचर्या पर चोरों ने कई दिनों से नजर रखी होगी। जिसका मौके का फायदा चोरो ने उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही नवीनगर थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

पुलिस को शक है कि इस वारदात में कोई स्थानीय व्यक्ति भी शामिल हो सकता है जो दुकान मालिक की दिनचर्या से वाकिफ था।पीडित दुकानदार अम्बेडकर नगर निवासी राजेश सोनी ने बताया कि बैग में 35 ग्राम सोने के आभूषण,2.500 ग्राम चांदी के आभूषण,नगद 25000 रुपए,ग्राहक का सोने का जितिया,कान का झाली,सिकड़ी लगभग 30000 का,दुकान की चाभी,दुकान की बही खाता कुल करीब 7 लाख के सामान चोर चोरी कर लिए। विदित हो कि नवीनगर में इन दिनों चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। शहर हो या गांव आये दिन चोर बखौफ होकर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

लेकिन ये चोर पुलिस की पकड़ से दूर हैं। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदात के कारण लोगों में भय का वातावरण है। पिछले करीब 1 में छह बड़ी वारदातों को बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों ने नवीनगर न्यू एरिया में सिद्धिविनायक ज्वेलरी सौप को 2 अगस्त और इसके बाद 5 अगस्त को माली थाना क्षेत्र के बैरिया बाजार में निशा ज्वेलर्स तथा माँ लक्ष्मी ज्वेलर्स दो ज्वेलरी सौप की दुकान को निशाना बनाया।

13 अगस्त को टंडवा थाना क्षेत्र के रामनगर मे गुड्डू गुप्ता के घर को निशाना बनाया। 24 अगस्त को माली थाना क्षेत्र के माली बाजार पड़रीया मोड सूरज ज्वेलर्स नामक आभूषण व बर्तन दुकान को निशाना बनाया। इन मामलों में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिले थे कि मंगलवार को नवीनगर थाना क्षेत्र के टंडवा रोड महाबीर ज्वेलर्स व बर्तन दुकान के समीप से चोरो ने बाईक मे टंगी जेवर की बैग को चोरो ने चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया।

इस दौरान चोरों लाखों रुपये के सोना एवं चांदी से बने आभूषण व नगद की चोरी कर ली।इस वारदात के बाद इलाके के व्यवसायियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पीड़ित परिवार की महिलाएं घटना के बाद से सदमे में हैं और रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय व्यापार मंडल ने भी इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है और व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस से ठोस कदम उठाने की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *