• Mon. Feb 16th, 2026

करकेंद में वृद्ध महिला से सोने का चैन छीन अपराधी हुए फरार,जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Jul 23, 2025

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी(धनबाद) पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत करकेंद मोड़ के समीप स्थित कलाली पट्टी में 21 जुलाई मंगलवार की रात क़रीब 7:30 बजे एक 80 वर्षीय कमली बाई नामक महिला से दो बाइक सवार अपराधियों ने गले मे पहने सोने का चेन छीनकर फरार हो गए ।

बाईक सवार अपराधी पल्सर गाड़ी से घटना को अंजाम दिया अपराधीगन हेलमेट पहने हुआ था । महिला अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पाकर पुटकी पुलिस घटना स्थल पर पहुँच घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। एवं इस घटना को लेकर बदमाशों की शिनाख्त के लिए आस पास लगे सभी CCTV कैमरे के फुटेज को खँगाला जा रहा है।

भुक्तभोगी महिला ने पुलिस को बताया की वह अपने घर के बाहर खड़ी थी तभी अचानक बाइक सवार ने मेरे घर के पास आए और गले मे पहने हुए सोना का चैन झपट कर फरार हो गया । हो हल्ला होते ही मोहल्ले वाले जूटे तब तक बदमाश भाग गए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *