• Tue. Feb 17th, 2026

गांधीनगर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी की आशंका पर हंगामा, जांच में जुटी पुलिस

admin's avatar

Byadmin

Feb 17, 2026

 

बेरमो/बोकारो, सोमवार: गांधीनगर थाना क्षेत्र में सोमवार अपराह्न करीब 3:30 बजे बच्चा चोरी की आशंका को लेकर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने संदेह के आधार पर कुछ महिलाओं को रोक लिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिलाओं को थाना लाकर उनके पहचान पत्रों का सत्यापन शुरू किया। थाना प्रभारी ने बताया कि दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है तथा परिजनों से संपर्क किया गया है। सभी तथ्यों की पुष्टि के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना सीधे थाना को दें। मामले की जांच जारी ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *