
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में इन दिनों में चोरी की घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो रही है। आए दिन आदित्यपुर थाना क्षेत्र के किसी न किसी क्षेत्रों में चोरी की छिनतई की घटनाएं हो रही है। आदित्यपुर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर दो अंतर्गत धीराजगंज मुहल्ले में बीती बुधवार की रात चोरों ने अनिल गोप के घर से एक लाख नगद व करीब दो लाख के आभूषण की चोरी कर ली है। अनिल गोप ने सुबह करीब तीन बजे पुलिस को इसकी सूचना दी। एसडीपीओ सराइकेला हरविंदर सिंह नि सूचना मिलते ही टीम गठित कर छापामारी शुरू कर दी।
इस मामले में सालडीह बस्ती निवासी राजू लोहार और अदित्यपुर बस्ती एच रोड निवासी बबलू अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से चोरी किए गए 2.60 लाख रुपये नकद व करीब 6 लाख रुपये के आभूषण बरामद हुए हैं। इस बात की जानकारी देर शाम आदित्यपुर थाना में एक प्रेस वार्ता आयोजित कर सरायकेला एसडीपीओ हरविंदर सिंह ने दी।
ए के मिश्र
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
