• Sat. Mar 21st, 2026

खेलो झारखंड जिला स्तरीय प्रतियोगिता में डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

admin's avatar

Byadmin

Aug 27, 2025

 

बोकारो थर्मल
खेलो झारखण्ड के तहत जिला स्तरीय एथलेटिक प्रतियोगिता चन्दनक्यारी में संपन्न हुई। जिसमें डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय के छात्र छात्राओं नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

जिसके लिए प्राचार्य धन्यजय कुमार नें सभी विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया। वहीं खेल प्रभारी रमेश कुमार, वरीय शिक्षक प्रशांत कुमार नें भी सभी विजेताओं का हौसला अफजाई किया। विद्यालय के सभी गोल्ड मैडलिस्ट स्टेट लेवल खेलने सम्भवतः अक्टूबर में जाएंगे। मेडल पर करने वाले में सुमन कुमारी वर्ग 12वी दो सौ

मीटर, चार सौ मीटर में गोल्ड, आलिया परवीन एक सौ मीटर में गोल्ड, लम्बी कूद में काश्य, लवली कुमारी तीन हजार मीटर वाक रेस में गोल्ड, नजरूल ट्रिपल जम्प में सिल्वर, लक्ष्मी कुमारी तीन हजार मीटर में कास्य, तनवीर और नजरूल नें रीले रेस में सिल्वर मेडल प्राप्त किए


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *