• Mon. Jan 12th, 2026

लोक आस्था भक्ति भाव से चैती छठ व्रतियों ने दी डूबते सुर्य को अर्ध्य,सर्व मनोरथ की पुर्ति की कामना

Byadmin

Apr 3, 2025

 

 

बड़कागांव।बड़कागांव प्रखंड के बड़कागांव छठघाट पंकरी बरवाडीह छठघाट ,खरांटी छठघाट,सहित विभिन्न छठ घाटों में हर्षोल्लास के साथ भक्तिभाव से चैती छठ महापर्व के छठव्रतियों द्वारा जलाशयों में खड़े होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर की निरोगी काया सुख समृद्धि ,संतान प्राप्ति आदि सर्व मनोरथ की प्रार्थना करते हुए मंगलकामाना करते हुए प्रतीक्षा किए तत्पश्चात निर्धारित समय में अस्ताचलगामी सूर्य को भक्तिभाव से अर्ध्य दिए ।

सप्तमी को उषाकालीन उदयीमान सुर्य को अर्ध्य के साथ व्रत पुर्ण हो जाएगा ।

वहीं पंकरी बरवाडीह छठ घाट में साफ सफाई लाईट सांउड की व्यवस्था में मुख्य रूप एसबीआई सीएसपी संचालक राजू कुमार राणा,वार्ड सदस्य सुनील कुमार द्वारा किया गया इस पुनीत कार्य में दिनेश कुमार रौशन, बिनोद कुमार साव, खरांटी छठ घाट में अभिषेक कुमार साव, रविकांत साहू, बिरेंद्र कुमार, महेश प्रजापति, राजेंद्र साव, सुबोध साहू, जगदीश साहू, अर्जुन ठाकुर, बीरबल प्रजापति, विशेश्वर प्रजापति, रूपलाल प्रजापति, जनार्दन प्रजापति, शकुंतला देवी, वीरेंद्र साहू,इत्यादि दर्जनों लोगों का सहयोग रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *