• Fri. Mar 20th, 2026

चौपारण के कई होटलों में पुलिस का छापा, सेक्स रैकेट का हो सकता है बड़ा खुलासा

admin's avatar

Byadmin

Sep 10, 2025

 

चौपारण : प्रखंड मुख्यालय व जीटी रोड किनारे स्थित कई होटलों में बुधवार को चौपारण थाना पुलिस ने एक साथ छापेमारी की। गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ होटलों में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं, जिसमें बाहरी युवकों और महिलाओं की संदिग्ध आवाजाही देखी जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कई कमरों की तलाशी ली, जहां से आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ।सूत्रों के अनुसार,होटल पारिजात, चेतना पैलेस, स्वर्ण पैलेस, होटल उपवन एवं पी के इंटरनेशनल में पुलिस की रेड हुई,इस कार्रवाई में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस ने मौके से कुछ युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर थाना प्रभारी ने अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं बताया है। उन्होंने केवल इतना कहा कि जांच जारी है और अवैध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

 

इधर, छापेमारी के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय यह है कि इस पूरे मामले को दबाने के लिए क्या पुलिस पर दबाव बनाया जा रहा है। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिरकार होटलों में लंबे समय से चल रही इस अवैध गतिविधि पर पहले क्यों ध्यान नहीं दिया गया। लोगों का कहना है कि यदि मामले को निष्पक्ष रूप से उजागर किया जाए तो इसमें कई बड़े चेहरे और रसूखदार लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।

 

वही खबर लिखें जाने तक फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और क्षेत्रवासियों की नजर इस बात पर टिकी हुई है कि क्या सचमुच चौपारण में सक्रिय सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हो पाएगा या मामला रसूखदारों के दबाव में रफा-दफा कर दिया जायगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *