• Mon. Feb 16th, 2026

बड़कागांव भाजपा शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारी का चयन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 6, 2025

 

बड़कागांव।भारतीय जनता पार्टी की बड़कागांव पश्चिमी पंचायत भवन में मंडल अध्यक्ष आदित्य साहु सोनी की अध्यक्षता में बैठक की गई । बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल चुनाव पदाधिकारी दिनेश सिंह राठौर ,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, बड़कागांव प्रभारी किशोर कुणाल पांडे,मंडल चुनाव सह पदाधिकारी एवं पूर्व प्रमुख टुकेश्वर प्रसाद , चुनाव सह पदाधिकारी पूर्व मुखिया भीखन महतो उपस्थित थे। बैठक का मुख्य विषय बुथ अध्यक्षों का चयन एवं बुध कमेटी का निर्माण करना था। बैठक में सभी पंचायत के प्रभारी नियुक्त किए गये।बड़कागांव पूर्वी पंचायत से शिव शंकर मेहता एवं कैलाश राणा,बड़कागांव पश्चिम से मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, एवं लालवानी महतो, बड़कागांव मध्य से प्रभु राणा एवं अरुण मालाकार,सीकरी पंचायत अर्जुन पांडे एवं फूलचंद गिरी,
,सिरमा पंचायत किशोर राणा एवं संजय विश्वकर्मा ,कांडतरी पंचायत स्वरूप नारायण एवं प्रदीप महतो,सांढ पंचायत मनीष पांडे एवं सत्यजीत, चंदौल पंचायत मनीष पांडे, महुगांईकला राज किशोर साव एवं ज्ञानेश्वर शर्मा, चेपाकला पंचायत गोपाल प्रजापति एवं सूरज नाथ महतो, डाडी कला पंचायत राजेश यादव एवं अनुज यादव ,सिंदुवारी पंचायत से रामचंद्र महतो को शक्ति केंद्र चुनाव पदाधिकारी चयन किया गया। 7 एवं 8 फरवरी तक सभी पंचायत के सभी बुथों पर बुथ समिति बनाने का निर्णय लिए गए। बैठक में मुख्य रूप से मंडल महामंत्री नरसिंह प्रसाद ,उपेंद्र प्रसाद, पंचायत समिति सदस्य ,जीतन महतो, मोहन साव, कजरू साव, चंद्रदेव ठाकुर , अवध किशोर यादव ,रामकेश्वर ठाकुर सहित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *