
बोकारो थर्मल

केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल की शिक्षिका साक्षी पांडेय ने जेपीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की है। साक्षी केन्द्रीय विद्यालय में प्राथमिक शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। साक्षी मूलतः उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर ज़िले की रहने वाली हैं। साक्षी की इस सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य डॉ.बीआर डे ने हर्ष व्यक्त किया।वहीं साक्षी को प्रार्थना सभा में पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थियों को अथक परिश्रम करना चाहिए। मन लगाकार पढ़ना चाहिए। साक्षी पांडेय की तरह सफलता प्राप्त करना चाहिए। शिक्षिका साक्षी पांडेय ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरूजनों, अपने सहकर्मियों और प्राचार्य डॉ.बलराम डे को दिया। उन्होंने कहा कि प्राचार्य डॉ.बीआर डे के सहयोग एवं प्रेरणा के लिए बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार। केन्द्रीय विद्यालय बोकारो थर्मल में बिताए दिनों को याद किया। प्रार्थना में सभी शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
