• Thu. Mar 5th, 2026

दारू उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय चाहरदीवारी में घोर अनियमितता

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 9, 2025

 

हजारीबाग जिला के दारू प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय में डीएमएफटी फंड से ग्रामीण कार्य विशेष प्रमंडल हजारीबाग द्वारा चाहरदिवारी का निर्माण एवं अन्य कार्य किया जाना है। जिसकी प्राक्कलन राशि 99 लाख 11281 बताई जा रही है। यह कार्य सत्यम शिवम सुंदरम कंस्ट्रक्शन बगोदर के द्वारा निष्पादित किया जा रहा है। जिसमें लोकल मिट्टीयुक्त बालू एवं घटिया ईट का उपयोग किया जा रहा है। वहीं चाहरदीवारी में दिए गए कॉलम में प्राक्कलन के अनुसार सरिया भी नहीं लगाया जा रहा है। घटिया किस्म के मिट्टी युक्त बालू और ईट का उपयोग करने से घटिया काम ही हो रहा है। साथ ही साथ बिंब की ढलाई में भी कम मात्रा में सीमेंट देने से छर्री और सरिया साफ-साफ झलक रहा है। और रेड भी दिख रहा है। इस चारदीवारी एवं अन्य कार्य का शिलान्यास हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल के द्वारा 29 अगस्त 2024 को किया गया है। इस गलत कार्य करने पर संवेदक पर कार्रवाई किया जाए। और कोई भी काम किया जाता है तो ठोस तरीके से किया जाता है लेकिन कामों में काफी अनियमितता दिख रहा है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *