
केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र में खुलने वाली सीसीएल के पहुप्रतीक्षित चंद्रगुप्त कोल परियोजना के खुलने रास्ता साफ हो गया है! इस संदर्भ में मिली जानकारी के अनुसार चंद्रगुप्त कोल माइंस के खुलने के लिए पर्यावरणीय क्लियरेंस सीसीएल प्रबन्धन आम्रपाली चंद्रगुप्त को प्राप्त हो चुका है! चंद्रगुप्त कोल परियोजना से सीसीएल प्रबन्धन को 527 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है!इस संदर्भ में सीसीएल के चन्द्रगुप्त कोयला खनन परियोजना के अंतर्गत आने वाले सभी रैयतों को अपनी जमीन का पेपर आम्रपाली स्थित चन्द्रगुप्त कार्यालय भी टी सी भवन होन्हे में जमा करने की अपील की है,ताकि जमीन का सत्यापन जल्द पूरा किया जा सके! परियोजना पदाधिकारी द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि इस परियोजना में केरेडारी अंचल के चट्टीबारियातु, जोरदाग, बुकरु, पचड़ा, सिझुआ, नवाखाप,भदई खाप, पेटो व टंडवा अंचल के उड़सु मौजा की जमीन अधिग्रहण किया गया है! यह भी कहा गया है कि जमीन सत्यापन के बाद हीं आपके अनुमति से भूमि अधिग्रहण बिल 2013 अथवा सी आई एल आर एंड आर पॉलिसी 2012 के तहत मुआवजा व नौकरी की सुविधा दी जा सके! ज्ञात हो कि इस परियोजना में वन भूमि, गैरमजरूआ जंगल झाड़ी, गैरमजरूआ आम व खास तथा रैयती अंतर्गत आने वाले सभी जमीन का सत्यापन होना है! चन्द्रगुप्त कोल माइंस में नवाखाप मौजा के 185 एकड़, चट्टीबारियातु के 293 एकड़, पचड़ा के 729 एकड़, सिझुआ के 527 एकड़, जोरदाग के 590 एकड़, बुकरु के 1187 एकड़, भदई खाप के 73 एकड़, पेटो के 5.5 एकड़ व उड़सु के 150 एकड़ जमीन पर माइंस खुल रहा है!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
