• Sun. Mar 8th, 2026

चंद्रगुप्त कोल माइंस ने रैयतों से मांगे जमीन का दस्तावेज!!

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 13, 2024

 

केरेडारी से रोहित गोस्वामी की रिपोर्ट

केरेडारी : सीसीएल के बहु प्रतीक्षित कोल परियोजना चंद्रगुप्त ने माइंस क्षेत्र में पड़ने वाले भू रैयतों से जमीन के दस्तावेज की मांग की है! इस संदर्भ में परियोजना पदाधिकारी आम्र पाली चंद्रगुप्त क्षेत्र पत्रांक जी एम (ए सी) पी ओ चंद्रगुप्त 2024/25 /290 दिनांक 13/12/2024 के सूचना जारी किया है! जारी सूचना में कहा गया है कि चंद्रगुप्त परियोजना के अंतर्गत आने वाले सभी ग्रामों चट्टी बरियातू जोर दाग बुकरु पचड़ा सिजुआ नवा खाप पेटो एवं उरसु के सभी विधि सम्मत रैयत भू स्वामीयों को सूचित किया जाता है कि सभी भू स्वामी अपने अपने जमीन का कागजात/आवेदन सीसी एल प्रबन्धन चंद्रगुप्त कार्यालय भीटीसी भवन होनहे में जल्द से जल्द जमा करें ताकि वे अपने जमीन के एवज में आर एफ सी टी एल आर एक्ट 2013 या सी आईएल आर एंड आर पॉलिसी 2012 के तहत नियमानुसार मुआवजा एवं नौकरी का लाभ ले सके! उक्त सूचना की प्रति अंचल अधिकारी केरेडारी महाप्रबंधक आम्रपाली चंद्रगुप्त क्षेत एम एस सुसी इंफ्रा सभी ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण माइंस क्षेत्र के सभी भू रैयत के नाम जारी किया गया है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *