
बलियापुर सिंदरी विधायक से आमटाल पंचायत के विकास के लिए ग्रामिणों ने लिखित आवेदन देकर समस्याओं का रखा

बलियापुर प्रखंड अंतर्गत आमटाल पंचायत में सोमवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो पहुंचे, आमटाल उत्क्रमित उच्च विद्यालय स्कूल भवन का किया शिलान्यास l

आमटाल पंचायत के ग्रामिणों ने विधायक श्री चंद्रदेव महतो को एक आवेदन पत्र सौंपा, जिसमें उन्होंने आमटाल गाँव की विभिन्न समस्याओं का उल्लेख किया और उनके समाधान की अपील की। इस अवसर पर ग्रामिणों ने अपनी मांगों को पूरा करने के लिए माननीय विधायक से अनुरोध किया।
ग्रामिणों ने बताया कि आमटाल गाँव में कई समस्याएं हैं जिन्हें तत्काल समाधान करने की आवश्यकता है। इन समस्याओं में बेड़ा से आमटाल तक की सड़क की खराब स्थिति, तालाब की खोदाई और मरम्मत, और बिजली समस्या का निवारण शामिल है। ग्रामिणों ने कहा कि इन समस्याओं के कारण उन्हें काफी दिक्कतें हो रही हैं और वे विधायक से इन समस्याओं का समाधान करने की अपील की
विधायक श्री चंद्रदेव महतो ने ग्रामिणों की मांगों को सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि वे उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे आमटाल के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं और ग्रामिणों की मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे।
इस कार्यक्रम में स्कूल के प्रबंधक, सभी शिक्षक गण, प्रलाद महतो, आनंद महिपाल, प्रभास पाल, मुखिया संजय गोराई, शीतल दत्ता, रमेश महतो, दयाल बावरी, सुरजीत चंद्र, हारु बाउरी, पतित पावन मांझी, कार्तिक रवानी, सुनील बावरी, चिन्मय माझी, रमेश माझी, सीमा देवी, कनाई बनर्जी, ललित महतो, गातुल ग्राचार्य, आनंद लाल महतो, उपेंद्र गोराई, तरुण माझी, रोहित महतो, विधान चक्रवर्ती, विश्वजीत बावरी, गोपाल गोराई, शूबोल माझी, सपन दान, कृष्णा महतो, दीपांकर गोराई एवं बहुत सारे ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
