
चांडिल : जिले में बढ़ रहे नकली शराब के कारोबार पर शिकंजा कसते हुए उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर चौक थाना अंतर्गत चुटियाखाल गांव के घर के पीछे संचालित शराब के अड्डों पर छापामारी की गई। छापामारी के दौरान 200 केजी जावा महुआ विनष्ट करने के साथ-साथ 20 लीटर महुआ चुलाई शराब को जब्त किया गया है। वही चांडिल थाना अंतर्गत राव तारा और करनीडीह के दुकानों की तलाशी लेने पर पश्चिम बंगाल का शराब में मैकडॉनल्ड’एस व्हिस्की 375 एमएल की 6 पीस शराब को जब्त किया गया हैं। साथ ही अरुणाचल प्रदेश का किंग गोल्ड व्हिस्की 750 एमएल के 18 पीस, गॉडफादर बियर 650 एमएल का 15 पीस एवं देसी शराब 180 एम एल का 28 पीस को जब्त किया गया है। अड्डा संचालको व दुकान मालिकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
