• Fri. Mar 6th, 2026

चांडिल : पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चांडिल पुलिस ने लूट कांड की घटना को किया विफल, 2 घंटे में स्कॉर्पियो वाहन सहित अपराधकर्मी को किया गिरफ्तार

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 8, 2025

चांडिल थाना अंतर्गत बारीगोरा में दो अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा स्कॉर्पियो गाड़ी लूटकर भाग रहे अपराधकर्मियों की योजनाओं को पुलिस ने विफल कर दिया है, गिरफ्तार अपराधकर्मी में समीर अंसारी का नाम शामिल है। जिनके पास से लूट गया सफेद रंग का स्कॉर्पियो, डब्लू बी 56यू 8309 दो नंबर प्लेट एवं एक मोबाइल बरामद किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार 2 अपराध कर्मियों द्वारा स्कॉर्पियो वाहन पुरुलिया से लेकर मांगो(जमशेदपुर) जाने के लिए भाड़ा में लिया गया था। पारडीह पहुंचने पर रामनवमी जुलूस लेकर रोड जाम का झांसा देने लगे। चालक को कांदरबेड़ा होते हुए मांगो जाने के लिए बोला गया।

चालक को जब तक समझ में आता उसी दौरान एनएच 33 बीरीगोड़ा में स्कॉर्पियो के चालक के साथ अपराधकर्मियों ने मारपीट कर लूट की घटना को अंजाम दे दिया । तत्पश्चात घटना की सूचना दूरभाषा के माध्यम से चांडिल पुलिस को मिली। सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार नुलायत के निर्देश पर एक दल गठित कर तमाड़ थाना क्षेत्र से 2 घंटे के अंदर बरामद कर अपराधकर्मी समीर अंसारी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के सख़्ती से पूछताछ में अपराधकर्मी ने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के लिए एक और अन्य साथी के साथ कार्य किया गया हैं। जिसकी निशान देही एवं सूचना के आधार पर पुलिस की छापेमारी की जा रही है।

छापामारी दल में शामिल सदस्य

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार बिनाह, चांडिल थाना प्रभारी डिल्सन विरुवा, चौक थाना प्रभारी बजरंग महतो, ईचागढ़ थाना प्रभारी विक्रमादित्य पांडेय, तिरुलडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार, पंचम जॉर्ज बारला, अजीत मुंडा एवं सशस्त्र बल मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *