
चांडिल : सरायकेला खरसावां जिले के कपाली क्षेत्र इन दिनों चर्चाओं का विषय बना हुआ है. कपाली क्षेत्र स्थित डोबो में प्रख्यात शिव महापुराण कथा वाचक प्रदीप मिश्रा जी का प्रवचन सुनने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ उमरी . जिसमें कई श्रद्धालु लंबी- लंबी दूरी तय कर प्रवचन सुनने के लिए पहुंचे. जिसमें हर तरफ वरीय पदाधिकारी, पुलिस बल एवं बाउंसरों की तनाती की गई थी
मगर इतनी सारी व्यवस्था होने के बावजूद भी पंडित प्रदीप मिश्रा जी के प्रोग्राम में हर सारी नियम एवं कानून को तोड़ा गया. पत्रकार दयाल लायक ने बताया कि चांडिल अंचल अधिकारी ने श्रद्धालुओं को लाठी डंडे से पीटने की कोशिश की. साथ ही न्यूज़ कवरेज करने गए पत्रकार को भी बख्शा नहीं गया. शुक्रवार को अहले सुबह बाबा से मिलने के लिए श्रद्धालुओं की थोड़ी सी भीड़ उमर गई थी. जिसमें समाचार संकलन करने के दरमियान में सीओ अमित श्रीवास्तव ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए पत्रकार के साथ धक्का- मुक्की की एवं कॉलर पकड़ कर शर्ट का बटन भी तोड़ दिया साथ ही भरी समाज में उनको बेइज्जत भी करने के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया. पत्रकार ने जब इसका विरोध भी किया तो चांडिल अंचल अधिकारी ने साफ अक्षरों में कहा कि पत्रकार है तो क्या? तुम्हारे जैसे पत्रकार मेरे पॉकेट में रहते हैं. सीधा जेल भेजेंगे तुम्हें कोई बचा भी नहीं पाएगा.तत्पश्चात पत्रकार भी मायूस होकर वापस घर लौट आए. फिलहाल सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो चुकी है. दयाल लायक ने कहा कि अगर पदाधिकारी ही गुंडे बन जाएंगे तो गुंडे और पदाधिकारी में क्या अंतर रहेगा.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
