
बलियापुर – सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो के प्रयास के बाद सिंदरी विधानसभा के तीन प्रमुख शिक्षण संस्थान सिंदरी कॉलेज सिंदरी, आरएस मोर कॉलेज गोविंदपुर , बीबीएम इंटर कॉलेज बलियापुर में स्मार्ट और मॉडर्न पुस्तकालयों का निर्माण होगा। जिससे छात्र छात्राओं में खुशी का लहर है । सभी छात्र छात्राओं ने विधायक के प्रति आभार व्यक्त किया ।

वहीं सिंदरी विधायक ने कहा कि हमारा विधानसभा मुख्य रूप से ग्रामीण परिवेश में आता है और पूरे विधानसभा क्षेत्र में मेधावी छात्र छात्राओं की कमी नहीं है ।

बस उन सभी के लिए एक बेहतर माहौल तैयार करना ही हमारा नैतिक जिम्मेवारी है। सभी मॉडर्न पुस्तकालयों को बहुत जल्द छात्रों को समर्पित कर दिया जाएगा। जिससे आने वाले समय में हम सभी को इसका लाभ मिलेगा और सभी मेधावी छात्रों का परचम हमलोग राज्य ,राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर देखेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
