• Thu. Mar 26th, 2026

चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने किया नवनिर्वाचित वार्ड पार्षद प्रतिनिधियों का भव्य अभिनंदन

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Mar 25, 2026
सरायकेला: चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, सरायकेला-खरसावां के तत्वावधान में टाउन हॉल सरायकेला में एक गरिमामय ‘सम्मान समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि चाईबासा नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष श्री नितिन प्रकाश एवं चेंबर के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
समारोह के दौरान सरायकेला नगर पंचायत के सभी नवनिर्वाचित प्रत्याशियों को चेंबर की ओर से अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छा भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए नगर के विकास में कंधे से कंधा मिलाकर चलने का आह्वान किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज चौधरी ने व्यापारी वर्ग की महत्ता और उनके सामाजिक उत्तरदायित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा:
जब भी समाज में सहयोग या चंदा की बात आती है, तो व्यापारी वर्ग ही सबसे पहले आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभाता है। किसी भी आपदा या विपत्ति के समय व्यापारियों ने हमेशा बढ़-चढ़कर मदद की है।”
उन्होंने आगे जोर देते हुए कहा कि व्यापारियों का भी अपना एक धर्म है और वह है नैतिकता। ग्राहकों के साथ कभी भी गलत नहीं होना चाहिए, यही एक सच्चे व्यापारी की पहचान है।
इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के विजय आनंद मुनका, महिला समिति की सदस्यगण, चेंबर के पदाधिकारी आकाश अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, प्रेम अग्रवाल और बड़ी संख्या में स्थानीय व्यवसायी उपस्थित थे। चेंबर द्वारा महिला समिति का भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने नगर की समृद्धि और व्यापारिक हितों की रक्षा का संकल्प लिया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *